
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। भारत के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा क्लब द्वारा निर्मित प्राइमरी स्कूल, क्रिश्चियन नगर, बागू में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो.अमित गुप्ता व असिस्टेंट गवर्नर रो.अभिनव गोयल जी के कर कमलों द्वारा किया गया।

स्कूल के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। क्लब सभी बच्चों को नाश्ते के पैकिट वितरित किए गए। जिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, उनको एक एक गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही “जी ब्लॉक” कविनगर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में छांवदार व फ्लो के करीब 250 पौधे लगाए गए।
रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत के अध्यक्ष अंजुल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम उपरांत क्लब द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन अग्रसेन रसोई कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में किया गया।

क्लब के महिला सदस्यों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई भंडारे में लगभग 850 व्यक्तियों को “अन्न दान-महादान” के अंतर्गत भोजन वितरित कर पुण्य व सेवाभाव से कार्यक्रम को सफल बनाया।



