Homeगाजियाबादसामाजिक

जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर खिली मुस्कान, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत ने बांटी 300 नई साड़ियां

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत की ओर से सेवा एवं सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद और वंचित महिलाओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवजीवन कुष्ठ आश्रम, हिंडन नदी के किनारे तथा मंदिरों, गुरुद्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों के बाहर बैठने वाली जरूरतमंद महिलाओं को 300 नई साड़ियों का वितरण किया गया।

क्लब के अध्यक्ष अंजुल गुप्ता ने बताया कि इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करने के साथ उनके जीवन में सम्मान और खुशी का भाव लाना है। साड़ी प्राप्त कर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अभिनव गोयल सहित प्रिया गुप्ता, संदीप गोयल (सचिव), रीना गोयल, पराग अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), नेहा अग्रवाल, अंशुल गर्ग, चित्र गर्ग, चंचल अग्रवाल, आशीष गर्ग, रुचि गर्ग, विनीत जैन, रचना जैन, विभु बंसल (चेयरमैन, नगर पालिका पिलखुआ), दिनेश मित्तल, संदीप सिंघल (मीडिया कोऑर्डिनेटर), गुंजन सिंघल समेत क्लब के अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

क्लब की ओर से बताया गया कि यह सेवा प्रोजेक्ट अंजुल गुप्ता एवं आशीष गर्ग द्वारा प्रायोजित किया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने का यह छोटा-सा प्रयास उनके लिए संतोष और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button