Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिक

शारदीय नवरात्रि पर ‘साथी फाउंडेशन’ ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया पौष्टिक भोजन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को साथी फाउंडेशन की ओर से महागुणपुरम में रहने वाले वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को पोषण आहार वितरित किया गया। इस दौरान बच्चों को सब्जियों से भरपूर वेज पुलाव और बूंदी रायता परोसा गया। पौष्टिक भोजन पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ सेवा, समर्पण, करुणा और मानवता का संदेश भी देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए साथी फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों के बीच भोजन वितरण कर सेवा कार्य के साथ नवरात्रि की शुरुआत की। संस्था का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन में खुशियां लाना और उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

साथी फाउंडेशन ने नवरात्रि के नौ दिनों तक सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया है। इसके तहत संस्था की ओर से विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को पोषण आहार वितरित किया जाएगा। संस्था का मानना है कि बच्चों का स्वस्थ, शिक्षित और खुशहाल भविष्य ही सशक्त समाज की नींव है।

साथी फाउंडेशन ने इस पहल के माध्यम से समाज के लोगों से भी जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। संस्था का संकल्प है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से सेवा और सहयोग के कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि समाज के वंचित बच्चों तक पोषण, खुशियां और अपनत्व पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button