Homeशिक्षासामाजिक

ए.बी.ई.एस.इंजीनियरिंग कॉलेज में I3 समिट 2026 में व्यावसायिक क्षेत्र और स्टार्टअप्स ने दिखाया नवाचार का दम

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। ए.बी.ई.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज,  20 मार्च 2026 को गाजियाबाद में  “I3 समिट 2026” का भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा प्रायोजित किया गया, जबकि स्टार्टअप (उत्तर प्रदेश) एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के इंडस्ट्री कंसल्टिंग डिवीजन ‘ऑर्बिट्स’एवं आईनर्चर इनक्यूबेशन फाउंडेशन (INIF) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आए स्टार्टअप फाउंडर्स, व्यावसायिक जगत के विशेषज्ञों और नवाचारकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “नवाचार और उद्यमिता ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति हैं,” तथा युवाओं से स्टार्टअप एवं तकनीकी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

समिट में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों एवं  नवाचारकर्ताओं को इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवॉर्ड, इंडस्ट्री लीडरशिप अवॉर्ड एवं स्टार्टअप एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रमुख हस्तियों में अवनिश कुमार (अंबिका स्टील्स लिमिटेड – इंजीनियरिंग एवं गुणवत्ता प्रबंधन), आकृति गुप्ता (मित्जवाह इंजि. इंडिया लिमिटेड – प्रबंधन), रवि शंकर (एक्रेक्स इंजिटेक प्रा. लि. – प्रबंधन), प्रतीक चोरारिया (स्पेशियलिटी फ्लॉक्स इंडिया प्रा. लि. – प्रबंधन), आशीष त्यागी (गाज़ियाबाद प्रिसिजन प्रोडक्ट्स – उत्पादन प्रबंधन), दीपिका यादव (निकोट्रा इंडिया प्रा. लि. – मानव संसाधन), प्रवीन तिवारी (बिल्डिंग – नेटसोल वॉटर – स्टार्टअप), अमित वर्मा (डेकि इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड – वरिष्ठ प्रबंधन), मीनाक्षी सिंह (जेएमवी एलपीएस लिमिटेड – तकनीकी नेतृत्व), धीरेंद्र तिवारी (एयर फ्लो प्रा. लि. – डिज़ाइन इंजीनियरिंग), गितेश कुमार (हवाईड्डा एरियल इनोवेशंस प्रा. लि. – स्टार्टअप नवाचार), अभिषेक गुप्ता (मोटोरामा ईवी प्रा. लि. – इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप), शीतल एवं मोहित शुक्ला (मालिओनडोर सर्विसेज प्रा. लि. – स्टार्टअप सेवाएँ), मोहम्मद जाहिद खर (बरेला इनोवेशंस प्रा. लि. – तकनीकी नवाचार), अतनु सिन्हा (अल्ट्ज़ टेक्नोलॉजीज – तकनीकी उद्यम), श्वेता मलिक (फन एजुकीड्स प्रा. लि. – एजुकेशनल स्टार्टअप), शालू टेटिया (टेक्यूरियस प्रा. लि. – तकनीकी स्टार्टअप), मयंक प्रताप सिंह (आईडीआर रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्रा. लि. – अनुसंधान एवं नवाचार), सुमित शर्मा (आई-स्पेज़ प्रा. लि. – स्टार्टअप), शशांक पांडे (भाषा भारत टेक्सटाइल्स प्रा. लि. – टेक्सटाइल स्टार्टअप), गुरदीप सिंह तुली (नोएडा बेकर्स – फूड उद्यमिता), मितुल जैन (मित्जवाह इंजि. इंडिया प्राइवेट लिमिटेड – मैन्युफैक्चरिंग), प्रदीप गुप्ता (सुपरटेक लैमिनेट्स प्रा. लि. – औद्योगिक उत्पादन) सहित अनेक नाम शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान दो उच्च-स्तरीय पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया, जिनमें शोध एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, तकनीकी विकास, व्यावसायीकरण और वैश्विक नवाचार रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री नीरज गोयल, महासचिव श्री शाश्वत गोयल, निदेशक डॉ. आलोक चौहान, डॉ. अनुप पांडे, डॉ. निधि मित्तल एवं महेंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

“I3 समिट 2026” ने यह सिद्ध कर दिया कि जब शिक्षा, उद्योग और नवाचार एक साथ आते हैं, तो वे केवल विचार नहीं, बल्कि भविष्य का निर्माण करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button