
मुरादनगर,(आनन्द धारा),22 मार्च 2026 को 35 यू पी बटालियन NCC के तत्वावधान में NCC ‘A’ प्रमाण पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
परीक्षा के अंतर्गत लिखित परीक्षा के साथ-साथ ड्रिल टेस्ट, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, युद्ध क्षेत्र एवं मैदानी क्षेत्र से संबंधित ज्ञान का परीक्षण भी किया गया। इसके उपरांत प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित की गईं।
परीक्षा से पूर्व 35 यूपी NCC बटालियन, मोदीनगर के कमान अधिकारी कर्नल पी.के. सिंह ने सभी कैडेट्स का निरीक्षण किया तथा अपने संबोधन में NCC के महत्व, लाभ एवं सेना में करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NCC कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना का विकास होता है, जो उन्हें एक सशक्त नागरिक बनाता है।
इस परीक्षा में श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर के 22 एनसीसी कैडेट, केंद्रीय विद्यालय मुरादनगर के 23, एवं जवाहर नवोदय विद्यालय कलछीना के 23 एनसीसी कैडेट ने प्रतिभाग किया,। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, 35 बटालियन मोदीनगर के कमान अधिकारी कर्नल पी.के. सिंह, एन०सी०सी० ऑफिसर डॉ० अमित कुमार, एनसीसी ऑफिसर अनुराग गुप्ता, रंजेश गुप्ता ,सूबेदार सूर्यमान धाले, हवलदार देवेंद्र सिंह, हवलदार अरविंद दीक्षित, जी.सी.आई. सोनिया, विनय कुमार, चंद्रवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, आशुतोष आदि लोग उपस्थित रहे।



