
खजुराहो,(आनन्द धारा)। अखिल भारतीय आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति, खजुराहो के तत्वावधान में ‘मातृ जयंती’ के पावन अवसर पर 1 अप्रैल 2026 को एक भव्य ‘सद्भावना रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भावना का प्रसार करना था। सुबह 07:00 बजे मेला ग्राउंड से शुरू हुई।
इस वाहन रैली में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का मार्ग (रास्ते की जगहें), जटकरा, कुंदरपुरा, भियाताल, चंद्रनगर, हाईवे से बमीठा, घूरा, खैरी गांव, गंज से गढ़ा रोड
अंश पैलेस (बुंदेला जी द्वारा स्वागत), कदौहा, नंदलालपुरा, लखैरी, गौरा तिगड्डा,रामबाग चौराहा, बस स्टैंड, राजनगर
सत्ती की मड़िया बस्ती चौराहा, खजुराहो गोल मार्केट, समापन मेला ग्राउंड, खजुराहो जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागी हाथों में शांति के प्रतीक ध्वज लेकर चल रहे थे।
मेला ग्राउंड में 5 अप्रैल को होगा सद्भावना सम्मेलन रैली के समापन पर आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन 5 अप्रैल को होने वाले विशाल ‘सद्भावना सम्मेलन’ को विश्व विख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज सहित अनेक विद्वान संत-महात्मागण और बुद्धिजीवी सम्बोधित करेंगे। आगामी रविवार को मेला ग्राउंड (बस स्टैंड के पास) में होने वाले सम्मेलन के लिए पूज्य श्री महाराज जी के भक्तो द्वारा पत्र-पत्रिकाओं सहित पम्पलेट बांटकर क्षेत्रीय जनता को निमंत्रित किया गया। आज की रैली में शहर-शहर, गली-गली में यही नारा गूंज रहा था कि-विश्व में शांति कैसे होगी, केवल आत्म ज्ञान से। धर्म की- जय हो, अधर्म का-नाश हो। प्राणियों में- सद्भावना हो, विश्व का- कल्याण हो जैसे प्रेरणादायक उद्घोष किये। समिति के कार्यक्रम आयोजन कमेटी ने समस्त धर्मप्रेमी जनता को 5 अप्रैल के मुख्य कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर पूज्य संत-महात्मागणों का फूल-मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

दिल्ली से पधारे समिति के संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी, महात्मा वर्धमानानंद जी, महात्मा हरिशा बाई जी, महात्मा मालती बाई जी सहित अनेक स्थानों से संतो ने प्रतिभाग किया। यात्रा को सफल बनाने में शाखा आश्रम विभाग के कार्यकर्ता, मानव सेवा दल के स्वयंसेवक व युवा भाई-बहनों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा जलपान की व्यवस्था और यात्रा की सराहना की गयी। यात्रा का समापन कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड में किया गया।



