Homeराजनीतिसामाजिक

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विकास भवन में हुआ उद्यमी परिचय व मीडिया संवाद कार्यक्रम

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित उद्यमी परिचय बैठक व मीडिया संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान उद्यमियों एवं व्यापारी बंधुओ से परिचय प्राप्त किया गया।
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कृषि और उद्योग शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि लघु, मध्यम एवं बड़े सभी उद्योग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था में हुए व्यापक सुधार के कारण उद्यमियों का विश्वास बढ़ा है तथा उद्योग एवं व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उद्योगों का विस्तार हुआ है और निवेश को नई गति मिली है। उन्होंने उद्यमियों से अपने संसाधनों का उपयोग उद्योगों के विस्तार में कर, देश के विकास में अधिक योगदान देने का आह्वान किया।
मंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। एनसीआर क्षेत्र में उद्यमियों के लिए सड़क, रेल एवं हवाई संपर्क जैसी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध है। इसके साथ ही उद्योगों के लिए आवश्यक सुरक्षा, संपर्क व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुदृढ़ हैं। उद्योगों की स्थापना एवं उनके विस्तार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश की तस्वीर बदली है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र को प्राप्त हो रहा है। उद्यमियों ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। कानून व्यवस्था में सुधार होने से गुंडाराज और अराजकता समाप्त हुई है तथा व्यापारी एवं उद्यमी निर्भय होकर अपना कार्य कर रहे हैं।

सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता त्यागी, महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, विधायक मोदीनगर, डॉ मंजू सिवाच, विधायक सदर संजीव शर्मा, विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी, पूर्व एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह सहित जिला प्रशासन, पुलिस, जीएसटी एवं अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्यमी, व्यापारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री के कर कमलों से एक जनपद एक उत्पाद टूल किट एवं प्रशिक्षण योजना के 5 लाभार्थियों को तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के ब्यूटी पार्लर ट्रेड के पांच लाभार्थियों को टूल किट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के पांच लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरण कराए गए। तो दो उपरांत मान्य प्रभारी मंत्री द्वारा मीडिया बन्धुओं को उपरोक्त विषय पर संबोधित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button