Homeगाजियाबादशिक्षासम्मानसामाजिक

निटरा टेक्निकल कैंपस के छात्र सत्यम को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा) निटरा टेक्निकल कैंपस (NTC), गाजियाबाद के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब बी.टेक. (टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी) के छात्र सत्यम को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदान किया।

सत्यम को शैक्षणिक सत्र 2022-26 में कार्पेट एवं टेक्सटाइल ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए यह उपलब्धि मिली। उन्होंने बी.टेक. पाठ्यक्रम में 8.59 सीजीपीए हासिल कर विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और संस्थान का नाम रोशन किया।

दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, AKTU के कुलपति डॉ. जय प्रकाश पांडे तथा निट्रा टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. बी.के. शर्मा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. बी.के. शर्मा ने सत्यम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे निट्रा परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता संस्थान में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

संस्थान के महानिदेशक डॉ. एम.एस. परमार ने भी सत्यम को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी प्रतिभा का योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के सभी प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद सत्यम ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निट्रा टेक्निकल कैंपस के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में टेक्सटाइल उद्योग में एक सफल वस्त्र अभियंता बनकर देश की सेवा करना और संस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button