Homeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाव्यापारसामाजिक

नोएडा में केयर स्किल अकेडमी के डिटेलिंग स्टूडियो का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

नोएडा,(आनन्द धारा) केयर स्किल अकेडमी द्वारा नोएडा सेक्टर-8 में नए डिटेलिंग स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्था से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

शुभारंभ समारोह में नोएडा फेस-1 थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला, नोएडा अथॉरिटी यूनियन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अवाना, जितेंद्र त्रिपाठी, संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, डिटेलिंग स्टूडियो प्रभारी मोसिन खान तथा संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्टूडियो के उद्घाटन पर मोसिन खान को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केयर स्किल अकेडमी का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार के योग्य बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने बताया कि नए डिटेलिंग स्टूडियो के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button