Homeअध्यात्मशिक्षासामाजिक

मानव उत्थान सेवा समिति का शिक्षा सेवा अभियान जारी, परीक्षितगढ़ के 150 बच्चों को मिली पाठ्य सामग्री

मेरठ,(आनन्द धारा)। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा एवं श्री विभु जी महाराज जी के दिशा-निर्देश में, माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर मिशन एजुकेशन के अंतर्गत 01 से 20 अगस्त 2026 तक पूरे भारतवर्ष में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

इसी सेवा अभियान के क्रम में 17 अगस्त 2026 को मेरठ आश्रम प्रभारी महात्मा ज्योति बाई जी एवं महात्मा आत्मप्रभा बाई जी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय, परीक्षितगढ़, मेरठ के 150 जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय परीक्षितगढ़ की प्रधानाचार्या श्रीमती मीतू रानी, दीपिका मैम एवं समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए बच्चों के हित में किए जा रहे इस प्रयास के लिए मानव उत्थान सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर परीक्षितगढ़ के चेयरमैन श्री हिटलर त्यागी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए समिति का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस पुनीत कार्य में  के Sports and Sports इंटरनेशनल संस्थापक श्री शशांक राजवंशी सहित श्रीमती साक्षी माहेश्वरी, श्रीमती महिमा चौहान, श्रीमती दिव्या चौहान, श्री मनीष चौहान, श्रीमती लवली चौहान, श्री नेपाल सिंह चौहान, श्री राजेश रॉयल, श्री राजपाल सिंह, श्री देवेंद्र प्रधान, आदेश जी एवं कपिल जी का महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा।

सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।

मानव उत्थान सेवा समिति इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों, विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं सेवाभावी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करती है। सभी के सहयोग एवं समर्पण से मिशन एजुकेशन की यह सेवा निरंतर आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button