
गाजियाबाद,(आनन्द धारा/सुशील कुमार शर्मा)। ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा संचालित स्कूल “इंदु शिशु विद्या सदन” संत रविदास कॉलोनी, विजय नगर ,सैक्टर-9 में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । स्कूल के सभी बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर स्कूल में प्रवेश किया और जिन बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये उन्होंने ज्यादातर तिरंगे कपड़े या किसी न किसी रूप में अपने शरीर पर तिरंगे को धारण किया हुआ था। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की तस्वीर के समक्ष ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोडा, स्कूूल समीति के प्रबंधक व ट्रस्ट के संरक्षक राज कुमार आर्य व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. एम.एल. त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित किया। उसके पश्चात सभी अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में खुशी और गौरव द्वारा देश भक्ति पर एक कविता प्रस्तुत की गई । डॉ. राज कुमार आर्य ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । सनम की कविता “भारत के वीर जवान, मेरा देश मेरा मुल्क, मेरा यह वतन” पर प्रतिज्ञा ,आंचल और इशिका ने नृत्य प्रस्तुत किया । ट्रस्ट के मंत्री आमोद कपूर ने बच्चों को आशीर्वाद के रूप में देश के बारे में बताया। वाणी ने “नन्हे- मुन्ने बच्चे हैं” कविता प्रस्तुत की। “तेरी मिट्टी में मिल जावा” गीत पर खुशी, लक्ष्मी और नैना ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मध्य में ट्रस्ट के संरक्षक स्वरूप नारायण ने सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ-साथ कुछ अच्छी बातें भी बताई जिन्हें जीवन में अपनाना चाहिए।

हेमा द्वारा “भारत प्यारा देश हमारा” कविता प्रस्तुति की गई। “बढ़ते चलो सरहद पर, हमें आवाज लगानी है” चंचल और रिया ने इस गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मयंक ने “मेरा देश निराला है” कविता की प्रस्तुति बहुत सुंदर ढंग से की। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एस.के. नंदा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में स्वदेशी चीजों को ही अपनाना चाहिए सामान खरीदने से पहले हमें देखना चाहिए कि वह हमारे देश के बने हुए हैं या कहीं बाहर के। उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी चीजों को अपने जीवन में अपनाकर अपने देश की उन्नति कर सकते हैं। एस.के.उपाध्याय ने एक शिक्षक की गरिमा रखते हुए कहा कि बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर तो अपनी मेहनत और अपनी इच्छा से ही बन सकते हैं लेकिन हम शिक्षक और शिक्षिकाओं का काम है कि उन्हें अच्छे संस्कार दें और सभ्यता सिखाएं। नृत्य और गीत के प्रस्तुति के अंत में “सुनो गौर से दुनिया वालो” गीत पर प्रिंस और हनिक ने एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के मजबूत स्तंभ और चेयरमैन मेघराज अरोड़ा ने समापन पर बच्चों को आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट की सचिव व इंदू शिशु विद्या सदन की प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के सभी बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। विदित हो ममता की छांव सेवा ट्रस्ट के द्वारा हर वर्ष बच्चों को स्वतन्त्रता दिवस पर यूनिफॉर्म दी जाती है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक मुन्नी लाल बरनवाल, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, कार्यालय प्रमुख बी.डी. सागर, स्कूल समिति के मंत्री सुधा रानी ,सह मंत्री सुशीला सागर ,स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक राजेश सिंह,शिक्षिका प्रिया सेठी ,कुमारी संध्या और आयुष कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल समीति की सह प्रबंधक व योग शिक्षिका अर्चना शर्मा द्वारा किया गया।



