Homeगाजियाबादसामाजिक

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रकृति संरक्षण हेतु 2000 कपडे के थैलों का किया वितरण

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा Save the Plastic मुहिम के अंतर्गत आज पुराना बस अड्डा सब्जी मंडी के बाहर आमजन को कपड़े एवं फैब्रिक के थैले वितरित किए गए।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा उसके स्थान पर कपड़े/फैब्रिक के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था, ताकि पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

यह सामाजिक कार्य अंजुल गुप्ता, अध्यक्ष; संदीप गोयल, सचिव; एवं पराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अभियान को सफल बनाने में श्री आशीष गर्ग जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने अपनी निजी कंपनी में निर्मित सभी फैब्रिक थैलों को स्पॉन्सर कर इस नेक कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। समाज और पर्यावरण के प्रति उनकी इस सराहनीय पहल के लिए क्लब की ओर से उनका हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अभिनव गोयल रहे क्लब के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस मुहिम को अपना सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया। सभी सदस्यों का भी हृदय से धन्यवाद।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें-
“प्लास्टिक को कहें ना, कपड़े के थैले को अपनाएँ और पर्यावरण को बचाएँ।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button