Homeगाजियाबादराष्ट्रीयसम्मानसामाजिक

गाजियाबाद में सैनिक परिवार मिलन समारोह का आयोजन, सम्मानित हुए गणमान्य पूर्व सैनिक

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। सैनिक परिवार गाजियाबाद राजनगर इकाई द्वारा विंडसर नवा सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में विशेष रूप से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, गाजियाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट बी.सी. बंसल, महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा तथा सैनिक महिला क्रिकेट की सह-अध्यक्षा एवं इंडो जर्मन हॉस्पिटल, वेव सिटी की सीईओ मेजर डॉ. प्राची गर्ग को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए तंबोला, म्यूजिकल चेयर और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों और सामूहिक नृत्य का आनंद लिया। इसके पश्चात सभी ने स्नेह भोज में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

विंडसर नवा समिति की आयोजन समिति के सभी सदस्यों की इस सफल आयोजन के लिए सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

संस्था अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति को ऐसे शानदार, जानदार और दमदार कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही अन्य पूर्व सैनिक संगठनों को भी राष्ट्रीय पर्वों पर इसी प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button