Homeगाजियाबादप्रशासनसामाजिक

गाजियाबाद सूचना विभाग का निरीक्षण, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली से संतुष्ट दिखे मंडलीय निरीक्षक

गाजियाबाद सूचना विभाग का मंडलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

गाजियाबाद,(आनन्द धारा) मेरठ मंडल के मंडलायुक्त के निर्देश पर मंडलीय निरीक्षक कुलदीप भारद्वाज ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गाजियाबाद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और कर्मचारियों के व्यवहार का जायजा लिया गया।

मंडलीय निरीक्षक ने जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व और अधीनस्थ कर्मचारियों पर उनके नियंत्रण को संतोषजनक बताया। कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों और पत्रकारों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यवहार को भी बेहतर पाया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति अच्छी मिली। साथ ही सरकारी अभिलेखों और कार्यालय संबंधी दस्तावेजों का रखरखाव भी व्यवस्थित पाया गया।

हालांकि, निरीक्षण में कार्यालय में स्टाफ की कमी प्रमुख समस्या के रूप में सामने आई। इस संबंध में मंडलायुक्त तथा प्रशासनिक सुधार विभाग, लखनऊ को पत्र भेजे जाने की बात कही गई है।

मंडलीय निरीक्षक ने उर्दू अनुवादक मो. इदरीस को कार्यालय की पंजिकाओं और अन्य शासकीय अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राकेश कुमार, रवि कुमार समेत कई मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button