Homeअध्यात्मग्रेटर नोएडाशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

सार्थक संस्था की पहल, स्लम एरिया के बच्चों संग मनाया ‘गणेश चतुर्थी’ उत्सव

नोएडा,(आनन्द धारा)। सार्थक एक नई सोच संस्था की ओर से इस वर्ष गणेश चतुर्थी का उत्सव सेक्टर-16 स्थित स्लम क्षेत्र के बच्चों के साथ मनाया गया। संस्था ने इस बार अपने कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय सेवा बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया।

संस्था के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी मनाने की तैयारी की गई थी, लेकिन संस्था के सदस्यों ने इस अवसर को जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करने का निर्णय लिया। इसी के तहत सेक्टर-16 के स्लम क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपियां, पेंसिल, रंग और किताबें वितरित की गईं। इसके साथ ही बच्चों को मिठाइयां भी खिलाई गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और गणेश चतुर्थी के उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

संस्था का कहना है कि पर्व-त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग के साथ साझा करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button