Homeगाजियाबादसामाजिकस्वास्थ्य

बिराज व बस्ता फाउंडेशन की पहल, प्रोजेक्ट कामाख्या में मासिक धर्म स्वच्छता का दिया संदेश

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिराज फाउंडेशन एवं बस्ता फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट कामाख्या के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवंतिका स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

जागरूकता सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सही हाइजीन प्रथाओं और इस दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त झिझक एवं भ्रांतियों को दूर करने और स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं एवं किशोरियों को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इसके अलावा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं देखभाल को बढ़ावा देने के लिए फेसवॉश, बॉडी लोशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में बिराज फाउंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. बिराज सिंह मौजूद रहे। उनके साथ ट्रेनर परमजीत कौर, डॉ. पूजा, शिक्षा दास, निधि और शाइली सहित दोनों संस्थाओं की टीम के सदस्यों एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

मासिक धर्म को लेकर झिझक दूर करने पर जोर आयोजकों ने बताया कि प्रोजेक्ट कामाख्या का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना, सही जानकारी उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंदों तक आवश्यक स्वच्छता सामग्री पहुंचाना है।

कार्यक्रम में बताया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है और इसके संबंध में सही जानकारी होना तथा खुलकर संवाद करना स्वास्थ्य जागरूकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जागरूकता सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मासिक धर्म एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवालों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button