
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। क्रीड़ा भारती गाजियाबाद महानगर की मासिक बैठक का आयोजन जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर में किया गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को गति देने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रांत कार्यकारिणी से प्रांत सह मंत्री ललित जी, प्रांत मंत्री राजन जी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख पंकज जी, प्रांत प्रचार टोली सदस्य रमन जी एवं डॉ. वीरेश्वर त्यागी जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महानगर मंत्री हेमंत शर्मा, विभाग सह संयोजक संदीप जी सहित महानगर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर SSFI द्वारा जकार्ता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर गाजियाबाद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी कुणाल सिंह को महानगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्रीड़ा भारती की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके पिता इंद्रजीत सिंह एवं माता ममता सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त क्रीड़ा केंद्र प्रमुख रोहित कुमार को भी सम्मानित किया।
बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आगामी ‘रन फॉर अखंड भारत’ अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों तथा इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं और खेल प्रेमियों को जोड़ने के विषय में चर्चा की।
बैठक में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई। क्रीड़ा भारती ने कुणाल सिंह की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



