Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबादस्वास्थ्य

IMA गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी का सेवा संदेश, 40 डॉक्टरों ने किया रक्तदान

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी ने 1 अक्टूबर 2026 से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यकाल के प्रथम दिवस को सामाजिक सेवा के रूप में मनाते हुए आईएमए के चिकित्सकों द्वारा शहर के तीन प्रमुख ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

लाइफलाइन ब्लड बैंक (होली चाइल्ड चौराहा), गाजियाबाद ब्लड बैंक (मालीवाड़ा चौक) तथा संतोष मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान अभियान में कुल 40 चिकित्सकों ने रक्तदान किया, जिनमें 12 महिला चिकित्सक शामिल रहीं।

इस अवसर पर आईएमए गाजियाबाद के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद चावला, उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. अनुरागी, प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. अर्चना शर्मा, सचिव डॉ. राजीव त्यागी, संयुक्त सचिव डॉ. पारुल, डॉ. प्रियंका एवं डॉ. सारिका जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आईएमए उत्तर प्रदेश स्टेट के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. वाणी पुरी रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर आईएमए गाजियाबाद के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद चावला ने कहा कि रक्तदान से पहले आवश्यक स्वास्थ्य जांच अवश्य करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत पवित्र और मानवीय कार्य है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से सामान्यतः कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में यही रक्त किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने चिकित्सकों एवं आम नागरिकों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button