राजनगर में रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, राम बारात से लेज़र शो तक होंगे खास आयोजन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के पूजन तथा शोभा यात्रा के साथ श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा।
इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र यादव तथा संस्था के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर को श्री गणेश पूजन एवं शोभा यात्रा के साथ ही रामलीला मेला भी आरंभ हो जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को डांडिया नाइट , 7 अक्टूबर को माता की चौकी तथा 8 अक्टूबर को नाटक श्री कृष्ण सुदामा का मंचन किया जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से नारद मोह के साथ भगवान श्री राम की लीला का मंचन प्रारंभ हो जाएगा। 10 अक्टूबर को रामजन्म का मंचन किया जाएगा। 13 अक्टूबर को श्री राम बारात निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि सदियों के बाद भी भगवान श्री राम हम सभी के जीवन का आधार हैं। सनातन धर्म की कल्पना उनके बिना हो ही नहीं सकती। हम अपनी नई पीढ़ी को उनके आदर्शो और विचारों से जहां अवगत कराने का प्रयास करते हैं वहीं अन्य सभी श्रद्धालु उनके जीवन की लीलाओं के साथ भक्ति भाव से आनंदित होते हैं।
समिति के महामंत्री सीए दीपक मित्तल ने बताया कि भव्य रूप से रामलीला मंचन और मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गत वर्षों का भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन हाईटेक तरीके से किया जाएगा। 17 अक्टूबर को राम – हनुमान मिलन के मंचन के बाद पहली बार रश्मिरथी के द्वारा रामचरितम नृत्यरूपक की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात् लंका दहन होगा। 21 अक्टूबर को मेला समापन के अवसर पर राज्याभिषेक के बाद पहली बार लेज़र शो का आयोजन किया जा रहा है।

राम बारात जब सेक्टर 10 के चौराहे पर पहुंचेगी तो जानकी भवन में राजा जनक के रूप में मुकेश मित्तल सभी बारातियों का स्वागत करेंगे तथा जयमाल होगी।.इस अवसर पर समिति के संयोजक मंडल के सदस्य विनीत शर्मा तथा मेला प्रबन्धक मुकेश शर्मा एवं श्रीचंद चौहान ने बताया कि मेले में तरह तरह के आकर्षक स्टाल, बच्चों के लिए तरह तरह के झूले लगाए गये हैं तथा बेहतर क्वालिटी के खान-पान के स्टाल भी लगाए जा चुके हैं।
इस मौके पर नगर निगम के उपाध्यक्ष पार्षद प्रवीण चौधरी, मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा, समिति के कोषाध्यक्ष आर के शर्मा , संस्थापक सदस्य नरेश सिंगल, संगठन मंत्री अमरीश कुमार त्यागी, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार, पूर्व महामंत्री आर एन पाण्डेय, उपाध्यक्ष महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, सुभाष शर्मा, राजीव मोहन गुप्ता, बृजमोहन सिंहल,दिनेश शर्मा, सुन्दर लाल यादव, जी.पी. अग्रवाल, के. पी. गुप्ता, मोतीलाल गर्ग, दीपक सिंघल, विनोद गोयल, मनीष वशिष्ठ, विधि सलाहकार आकाश वशिष्ठ, अमरपाल तेवतिया, राजबीर त्यागी, अनीश यादव ब्लाॅक प्रमुख बागपत, राजीव गुप्ता, प्रचार मंत्री सौरभ गर्ग, डा .आर के मित्तल, मदनलाल हरित, दीपक कांत गुप्ता , आलोक मित्तल, संजीव गुप्ता, जितेन्द्र रंधावा, ओमप्रकाश भोला, गोल्डी सहगल, विजय लुम्बा, सीए डीके गोयल , वीरेंद्र सारस्वत, पंकज भारद्वाज सहित राजनगर के अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



