
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे क्षेत्रीय लोगों से विधायक संजीव शर्मा ने सीधे संवाद किया। लोगों ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं में मौजूद विभिन्न कमियों और असुविधाओं को लेकर अपनी समस्याएं एवं नाराजगी सामने रखी। विधायक ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और GDA उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल जी के साथ मौके पर ही उसके समाधान को लेकर चर्चा की।
विधायक श्री संजीव शर्मा जी ने कहा कि नेहरू स्टेडियम क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, खेल और बेहतर जीवनशैली से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। यहां आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विधायक ने कहा कि जनता द्वारा बताई गई सभी कमियों पेय जल की व्यवस्था, ट्रेक का टुटा होना, साफ सफाई आदि को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। मॉर्निंग वॉक पर आने वाले क्षेत्रीय लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और स्टेडियम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल जी ने भी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि “जनता की सुविधा और संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर पूरी गंभीरता से कार्य करेंगे।” सुबह-सुबह विधायक एवं जीडीए उपाध्यक्ष को अपने बीच पाकर क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही पहल किए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जीडीए से पीयूष सिंह,गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जाटव, पार्षद नीरज गोयल, अनुज मित्तल,व्यापारी नेता राजू छाबड़ा,विक्की वोहरा, भूषण सूरी, मनोज भाटी, मिक्की,राहुल भूटानी, उमेश भाटी,राकेश गर्ग, सचिन मयंक,आशुतोष शर्मा,मनु वशिष्ठ, राजीव सिंघल सहित अनेक व्यापारी और क्षेत्रीय प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।



