Homeगाजियाबादसामाजिक

महाराजा अग्रसेन रसोई में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि हुए शामिल

गाजियाबाद, (आनन्द धारा)। महाराजा अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रथम नवरात्रि के अवसर पर महाराजा अग्रसेन रसोई में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग उपस्थित रहे। इसके अलावा जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, वैश्य समाज के अध्यक्ष गोपीचंद, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व महापौर अंशु वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक गर्ग, पिलखुवा नगर पालिका के चेयरमैन विभु बंसल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, राष्ट्रीय लोक दल के रविंद्र चौहान, पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह, वीरेंद्र शाश्वत, करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेकराम कुमार तोमर, सेवाराम त्यागी और पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट के संस्थापक संदीप सिंघल और मुख्य संरक्षक वी.के. अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

सेवा, समानता और भाईचारे का दिया संदेश

महाराजा अग्रसेन जी को समाज में सेवा, समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने वाले महान व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया गया। उनकी जयंती पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बनाया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र मित्तल एवं राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व सचिव राजीव सिंघल, ऑडिटर नवीन अग्रवाल, सौरभ गोयल टीनू, श्याम सुंदर अग्रवाल और मनीष गुप्ता सहित पैनल के ट्रस्टी उपस्थित रहे।

ट्रस्टियों में विभु बंसल, सौरभ कंसल, पुनीत गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राकेश मोहन गुप्ता, संदीप गोयल, अंजुल गुप्ता, अरुण कुमार अग्रवाल, दीपक गुप्ता और दीपक अग्रवाल ने भी आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने नवरात्रि व्रत के अनुरूप फलाहार ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को याद करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button