
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद गाजियाबाद की कार्यकारिणी समिति के 10 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को संपन्न कभारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद गाजियाबाद की कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्वाचन हेतु दिनांक 24 सितंबर 2026 को प्रथम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पर्यवेक्षक एवं कोषाध्यक्ष अरुण कुमार तथा सह-पर्यवेक्षक एवं उप कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अरोड़ा द्वारा की गई।
इसके उपरांत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद गाजियाबाद के सदस्यों का सत्यापन किया गया, जिसमें कुल 903 सदस्यों की सूची सत्यापित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्याशियों का पंजीकरण कराया गया। दिनांक 17 अक्टूबर 2026 तक कुल 10 प्रत्याशियों ने पंजीकरण कराया। जांच के उपरांत इन 10 प्रत्याशियों की सूची दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की गई।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी समिति में 10 सदस्यों का चयन निर्धारित था। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी 10 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की सूची
राम दत्त शर्मा, मूल चंद गौड़, सुभाष गुप्ता, अश्वनी शर्मा, विजय गौड़, दिनेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार, विवेक गुप्ता, राजेश कुमार, मयंक गुप्ता
निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की सूची संबंधित अधिकारियों एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
इस निर्वाचन के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद गाजियाबाद की कार्यकारिणी समिति के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।



