Homeउत्तर प्रदेशप्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, किसानों पर दर्ज मुकदमे का किया विरोध

मुरादाबाद में टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला, प्रदेशभर में विरोध दर्ज करा रहा संगठन

मोदीनगर,(पवन शर्मा)। मुरादाबाद टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के छह कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों ने मोदीनगर तहसील में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ सचिव गौरव त्यागी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, कृष्णपाल त्यागी, संजय त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला महामंत्री नरेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद टोल प्लाजा के मैनेजर ने प्रशासन के साथ मिलीभगत कर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज करा रही है।

इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ सचिव गौरव त्यागी और जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तहसील पहुंचे किसानों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और कार्यप्रणाली में बदलाव कर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button