पाम कल्चरल ग्रुप द्वारा पाम रिज़ॉर्ट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में चतुर्थ प्रभात फेरी एवं सत्संग का भव्य आयोजन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार साहिब, राजनगर एक्सटेंशन से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी पाम रिज़ॉर्ट, राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पाम कल्चरल ग्रुप द्वारा चतुर्थ प्रभात फेरी एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। मंदिर परिसर में प्रभात फेरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात सत्संग, भजन-कीर्तन एवं गुरु वाणी के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में गुरु साहिब का स्मरण किया और सत्संग का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजय तरीका एवं श्री आशीष बंगा ने विशेष सहयोग प्रदान किया। वहीं श्री अश्वनी शर्मा, श्री पवन त्यागी, श्री राजबीर त्यागी, श्री अंकित पहलवाल, श्री मीत तरीका, श्री वैभव जैन (महासचिव, PCG), श्रीमती प्रीति त्यागी, श्रीमती पूर्णिमा गोयल, श्रीमती मंजू त्यागी, श्रीमती कुसुम सहगल, श्री आनंद गर्ग एवं श्री सतीश भाटिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे तथा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता, सेवा भावना एवं आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।
अंत में पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार साहिब की प्रबंधन समिति, सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन में सहभागी समस्त सदस्यों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।



