Homeप्रशासनव्यापारस्वास्थ्य

नवरात्रि अभियान-गाजियाबाद में कुट्टू सप्लायर पर सख्त कार्रवाई, खाद्य रजिस्ट्रेशन निलंबित

गाजियाबाद। नवरात्रि अभियान के के अंतर्गत आज दिनांक 3 अक्टूबर 2024 को जनपद गाजियाबाद में संभल में कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए जनपद गाजियाबाद कुट्टू सप्लायर फर्म मधु ट्रेडर्स पर कार्यवाही की गई।
जहां से कुट्टू, समा चावल एवं साबूदाना के नमूने संग्रहित कर किए गए। साथ ही जनपद संभल में कार्रवाई किए गए कुट्टू के आटा की अन्य कारोबारियो को वितरण की सूचना न देने एवं संबंधित रिकार्ड को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कहने पर प्रस्तुत न किए जाने के कारण उस फर्म के खाद्य रजिस्ट्रेशन को  निलंबित करते हुए प्रतिष्ठान को बंद कर दिया गया है तथा इस आशय का निर्देश भी दिया गया है कि संबंधित दस्तावेज और सूचना यदि प्रस्तुत नहीं की जाती है तो उसके खाद्य रजिस्ट्रेशन को निरस्त कर दिया जाएगा।

साथ ही किराना मंडी में ही विशाल ट्रेडर्स गाजियाबाद द्वारा सप्लाई किया जा रहे हैं करीब 15 कुंतल कुट्टू को नमूना संग्रहित करते हुए सीज कर दिया गया है।
अन्य कार्यवाहियों में चौलाई लड्डू, घी, फलाहारी नमकीन व कुट्टू आटा समेत कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button