Homeक्राइमराजनीतिविदेश

आरपीआई ने पहलगाम में हुए आतंकवादियों के नृशंस हमले के विरोध में जामिया मिलिया विश्वविद्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्ली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया(आठवले) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री रामदास आठवले जी के निर्देशानुसार निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादियों के हमले के विरोध में
जामिया मिलिया विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन किया । आरपीआई(आठवले) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष श्री फ़खरे आलम जी ने कहा कि निहत्थे व निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादियों का यह हमला अत्यंत वीभत्स है तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया इस घटना की कड़ी निंदा करती है।
श्री फ़ख़्रे आलम जी ने कहा कि पूरा देश आतंकवादियों के विरुद्ध एकजुट है तथा पर्यटकों पर हुआ यह हमला मानवता के विरूद्ध है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री फ़खरे आलम के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाज़ी की तथा पहलगाम हमले में हताहत हुए पर्यटकों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की। प्रदर्शन में आरपीआई दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री फ़ख़रे आलम सहित आरपीआई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button