Homeग्रेटर नोएडायोगसामाजिक

पीआईआईटी में तनावमुक्त जीवन के लिए दिलाया नियमित योग का संकल्प

ग्रेटर नोएडा,(आनन्द धारा)। नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (पीआईआईटी) संस्थान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य सिद्ध नाथ चतुर्वेदी एवं विनोद मंडोलिया ने योग से जीवन में उत्साह और उल्लास लाने के उपाय बताए। साथ ही उन्होंने तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग का संकल्प दिलाया।
योग सत्र का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही पीआईआईटी कॉलेज की वरिष्ठ अधिकारी मिथलेश सिंह एवं जागेश सिंह मैम ने राष्ट्र गीत (वंदे मातरम) गाया। इस अवसर पर पीआईआईटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने उपस्थित लोगों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमें केवल एक दिन तक इसे सीमित न रखकर हर दिन कुछ समय योगाभ्यास के लिए निकालना चाहिए। उन्होंने खुद को निरोगी रखने और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करने की प्रतिज्ञा दिलाते हुए परिवार और समाज को भी प्रेरित करने की सलाह दी। डॉ. सिंह ने कहा कि भारत की इस प्राचीन वैज्ञानिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाना तथा जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

योगाचार्य सिद्ध नाथ चतुर्वेदी ने भी स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग और ध्यान को आवश्यक बताया। उन्होंने योग के लाभ के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुये इतने भव्य एवं सफल आयोजन के लिए डॉ भरत सिंह की प्रशंसा की। साथ ही विधिपूर्वक योगाभ्यास कराया तथा योग द्वारा तनाव, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, घुटनों के दर्द एवं शुगर जैसे घातक रोगों से मुक्ति एवं बचाव हेतु योग एवं ध्यान मुद्राओं के बारे जानकारी प्रदान की।

योग सत्र में पीआईआईटी के निदेशक आर.के. शाक्य, सहायक निदेशक (मीडिया) डॉ. जितेन्द्र बच्चन के अलावा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन PIIT की वरिष्ठ अधिकारी मिथलेश सिंह और जागेश सिंह मैम ने संयुक्त रूप से राष्ट्र गान के साथ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button