Homeखेलशिक्षासम्मानसामाजिक

विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में शिलर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कई पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में शिलर इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और जनपद गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाम किए।

जूनियर वर्ग में ईशानी ने आर्टिस्टिक पेयर में स्वर्ण पदक और आर्टिस्टिक ग्रुप में रजत पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

सब-जूनियर वर्ग की निकिता गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक पेयर में स्वर्ण, आर्टिस्टिक ग्रुप में रजत तथा रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वहीं जूनियर वर्ग की समृद्धि ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।

सीनियर वर्ग के मुक्तब खान ने फॉरवर्ड बेंडिंग इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनके निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। स्कूल प्रबंधन ने प्रशिक्षकों डॉ. सुरेंद्र चौहान, डॉ. ज्योति शर्मा और हर्ष सोम जेठी का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की।

विद्यालय ने योगासन फेडरेशन ऑफ इंडिया और योगासन उत्तर प्रदेश का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने डॉ. जयदीप आर्य, रोहित कौशिक, बी.के. कौशिक, अंशु त्यागी और सभी अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह का संचालन श्रीमती निधि गुप्ता, सचिव शिलर इंस्टीट्यूट सोसायटी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिलर इंस्टीट्यूट परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता योग, शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का परिणाम है तथा भविष्य में भी ऐसे गौरवपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button