नमह-पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने Ggronik Early Education & Premium Daycare Indirapuram में किया ध्वजारोहण

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरापुरम स्थित Ggronik Early Education & Premium Daycare में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नमह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय सेवा संयोजक एवं भारत विकास परिषद, इंदिरापुरम के संयोजक श्री हेमंत बाजपेई , अरविंद चौहान , वर्षा एवं निशा सहित Ggronik परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।
नमह ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें संस्कार, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और राष्ट्रभावना का विकास करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।









