Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिकस्वास्थ्य

विश्व हिंदू परिषद के कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, शिवभक्तों की सेवा हेतु विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। दिल्ली गेट के सामने विश्व हिंदू परिषद, गाजियाबाद महानगर की ओर से कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर धर्मगुरुओं, संत-महात्माओं तथा सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने कांवड़ यात्रियों की सेवा को धर्म और समाजसेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए आयोजन की सराहना की।

महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं महानगर मंत्री अश्विनी शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री की सुविधा और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद राज्यसभा, आध्यात्मिक गुरु श्री पवन सिन्हा व विधायक संजीव शर्मा कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ कार्यकर्ता दिन-रात कांवड़ यात्रियों की सेवा में लगे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित श्प्रातः संगठन मंत्री अरुण जी प्रांत मंत्री राजकुमार डुंगर विभाग संगठन मंत्री साहिल उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी, हरनंदी अध्यक्ष डॉ बीके गुप्ता, पंकज आर्य, संजीव, सतेंदर, प्रबल संयोजक, करुण, प्रियांशु कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी कांवड़ यात्रियों की हरसंभव सहायता करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे इस पवित्र यात्रा में आने वाले शिवभक्तों की सेवा में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button