Homeगाजियाबादराजनीति

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गांमी पुल का शिलान्यास, सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा ने किया संयुक्त शुभारंभ

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर विजय नगर से कृष्ण नगर बागू को जोड़ने वाले प्रस्तावित गांमी पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को विजय नगर बाईपास, गाजियाबाद में किया गया। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का शिलान्यास सांसद अतुल गर्ग एवं शहर विधायक संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

यह परियोजना लगभग ₹13 करोड़ की लागत से तैयार की जाएगी और इसे लगभग एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए कुल तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी, जिनमें दो लिफ्ट विजय नगर की तरफ तथा एक लिफ्ट बागू की तरफ स्थापित की जाएगी। सांसद अतुल गर्ग जी ने कहा बेहतर कनेक्टिविटी से जनता को मिलेगा लाभ इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि गाजियाबाद में लगातार बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए बेहतर कनेक्टिविटी समय की आवश्यकता है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर गांमी पुल का निर्माण क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं NHAI के माध्यम से गाजियाबाद में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस पुल के निर्माण से विजय नगर, कृष्ण नगर बागू सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

शहर विधायक संजीव शर्मा जी ने कहा जनता की सुविधा के लिए विकास कार्यों को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है

शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर विजय नगर से कृष्ण नगर बागू को जोड़ने वाले गांमी पुल का निर्माण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गाजियाबाद में विकास की गति लगातार आगे बढ़ रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से शहर में सड़क, पुल, यातायात और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

विधायक संजीव शर्मा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार धरातल पर उतारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लगभग ₹13 करोड़ की लागत से बनने वाला यह गांमी पुल करीब एक वर्ष में पूर्ण होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। पुल पर तीन लिफ्टों की सुविधा होने से पैदल आवागमन करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
परियोजना विवरण..
परियोजना स्वामी/नियोक्ता:
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

परामर्शदाता संस्था:
मेसर्स सीएमईसी कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड

रियायतग्राही संस्था:
मेसर्स एप्को चेतक अल्ट्रावे प्राइवेट लिमिटेड

परियोजना की स्वीकृत/निर्धारित राशि:
लगभग ₹13 करोड़

परियोजना पूर्ण होने का लक्ष्य:
लगभग एक वर्ष

लिफ्ट की सुविधा:
कुल 3 लिफ्ट — विजय नगर की तरफ 2 तथा बागू की तरफ 1 लिफ्ट।

इस परियोजना के पूर्ण होने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर आवागमन को बेहतर बनाने तथा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी। विजय नगर, कृष्णा नगर, बागू एवं आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों को इससे बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर NHAI परामर्शदाता रेजिडेंट इंजीनियर (RE) आरवीएस चौहान, NHAI साइट इंजीनियर राघवेंद्र पांडेय, आनंद जी साइट इंचार्ज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विजय नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जाटव, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, पार्षद धर्मेंद्र नागर, देवनारायण शर्मा, संतोष राणा, पूनम सिंह, गोपाल सिसोदिया, ओमप्रकाश ओड, सुनील यादव, राजकुमार राजू, आर.के. आर्य, मनोज कांगड़ा, नेमपाल चौधरी, बृज भूषण, विनोद कुमार, मुकेश शर्मा, आशु गुजर, प्रीति चंद्र राय, सुषमा गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button