Homeगाजियाबादशिक्षासामाजिक

M.M.H College में ‘वैश्विक चुनौतियां और गांधी दर्शन’ पर विशेष व्याख्यान, 300 छात्रों ने लिया हिस्सा

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजीव रंजन गिरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि आज विश्व आतंकवाद, युद्ध, पर्यावरण संकट, आर्थिक असमानता और मानवीय मूल्यों के ह्रास जैसी गंभीर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए गांधी जी का सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, सर्वोदय और ट्रस्टीशिप का दर्शन आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। गांधी दर्शन ही विश्व को शांति और सतत विकास के मार्ग पर ले जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों से गांधीवादी विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. प्रकाश चौधरी, डॉ. आर. एस. यादव, राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. अर्चना सिंह सहित विभाग के अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. सीमा रानी द्वारा किया गया तथा अंत मे विभाग प्रभारी प्रोफेसर संजय मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक गण एवं राजनीति विभाग के लगभग 300 छात्रों ने प्रतिभागिता की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button