Homeउत्तर प्रदेशखेलगाजियाबादराजनीतिसामाजिक

महामाया स्टेडियम में 30 करोड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण, सांसद अतुल गर्ग- विधायक संजीव शर्मा ने खिलाड़ियों से किया संवाद

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरव ने महामाया स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्टेडियम में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना।

महामाया स्टेडियम में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यकताओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं सुझाव जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे। अधिकारियों को खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि गाजियाबाद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। महामाया स्टेडियम को आधुनिक एवं बेहतर खेल सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यहां के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर वातावरण मिले तथा गाजियाबाद के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में गाजियाबाद का मजबूत प्रतिनिधित्व हो, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है

शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। महामाया स्टेडियम में हो रहे विकास कार्यों से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

शहर विधायक ने कहा कि ओलंपिक में शामिल 31 खेलों में से 24 खेल महामाया स्टेडियम में खेले जाते हैं, जो गाजियाबाद के लिए गौरव की बात है। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में गाजियाबाद के खिलाड़ी बड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाएं और भविष्य की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व मजबूती के साथ हो।

शहर विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। खेल सुविधाओं के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों की आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राममिलन,मधु अवस्थी, ऋचा सूद,अरुण चौधरी भुल्लन, मुनेंद्र, धर्मेंद्र चौधरी आशुतोष शर्मा, अंकित गुप्ता, संदीप शर्मा, मनोज कांगड़ा सहित अनेक कोच, खिलाड़ी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button