Homeगाजियाबादराजनीतिस्वास्थ्य

सपा स्थापना दिवस पर जनसेवा का संकल्प, अभिषेक गर्ग ने किया 50 मेडिकल कैम्प लगाने का ऐलान

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर अभिषेक गर्ग का बड़ा ऐलान: 10अक्टूबर से विधानसभा 56 में लगेंगे ‘समाजवादी मेडिकल कैम्प’ 2अक्टूबर को प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने गांधी नगर स्थित कार्यालय पर जिला व महानगर संगठन के साथ की प्रेस वार्ताप्रेस वार्ता के दौरान एक जरूरतमंद व्यक्ति को भेंट की गई साइकिल 10अक्टूबर से विभिन्न वार्डों में आयोजित होंगे 50 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
शिविरों में PFT, ईसीजी, शुगर, हीमोग्लोबिन , ब्लड प्रेशर जांच समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी मौजूद

2 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने गांधी नगर स्थित अपने कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला एवं महानगर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व मुख्य रूप से भुवन जोशी जी (प्रवक्ता/राष्ट्रीय सचिव) और रमेश प्रजापति जी (राष्ट्रीय सचिव) के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने बताया कि समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर गाजियाबाद की विधानसभा 56 के विभिन्न वार्डों में आगामी 10अक्टूबर से ‘समाजवादी मेडिकल कैम्प’ (नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया जा रहा है।
अभिषेक गर्ग ने कहा, “चिकित्सा आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है और इसे जन-जन तक पहुंचाना समाजवादी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।” इस अभियान का ध्येय क्षेत्र के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल नि:शुल्क पहुंचाना है।
कैम्प में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं व जांचें:
जांच सुविधाएं: PFT (फेफड़ों की जांच), हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, और ECG आदि की नि:शुल्क जांच।
विशेषज्ञ डॉक्टर: जनरल फिजिशियन, डेंटिस्ट (दंत रोग विशेषज्ञ), और स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) की अनुभवी टीम मरीजों के परामर्श एवं उपचार के लिए उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने आगे बताया कि गाजियाबाद के अन्य वार्डों में भी समाजवादी पार्टी द्वारा अगले माह इसी प्रकार के ‘समाजवादी मेडिकल कैम्प’ आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा 56 गाजियाबाद में लगभग 50 समाजवादी मेडिकल कैम्प लगाये जाएँगे !
प्रेस को संबोधित करते हुए भुवन जोशी जी प्रवक्ता/ राष्ट्रीय सचिव व रमेश प्रजापति जी (राष्ट्रीय सचिव ) ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही शिक्षा ओर चिकित्सा के क्षेत्र मे जनहितेशी योजनाएं लाती रहती है , जिससे माध्यम ओर गरीब वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके !
गरीब व्यक्ति को साइकिल उपहार:
समाजवादी पार्टी की जनसेवा की परंपरा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, इस प्रेस वार्ता के अवसर पर प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग द्वारा एक जरूरतमंद व्यक्ति को उपहार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई।
समाजवादी मेडिकल कैम्प की विस्तृत सूची व शेड्यूल
प्रेस वार्ता के दौरान नि:शुल्क मेडिकल कैम्पों की आधिकारिक समय-सारणी जारी की गई, जो इस प्रकार है:

  • 10 अक्टूबर: वार्ड 12 – कालका गढ़ी, जटवाड़ा
  • 12 अक्टूबर: वार्ड 17 – सेवा नगर, हिंडन विहार
  • 15 अक्टूबर: वार्ड 88 – गांधी नगर
  • 18 अक्टूबर: वार्ड 48 – मिर्जापुर
  • 22 अक्टूबर: वार्ड 93 – कैला भट्टा
  • 24 अक्टूबर: वार्ड 27 – डूंडाहेड़ा क्रॉसिंग
  • 25 अक्टूबर: वार्ड 39 – राकेश मार्ग, नासिरपुर
  • 27 अक्टूबर: वार्ड 55 – प्रताप विहार, सेक्टर 11
  • 30 अक्टूबर: वार्ड 22 – दौलतपुरा, लुहारपुरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button