Homeगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

सुल्लामल रामलीला महोत्सव में धरा प्रहरी फाउंडेशन के खोया-पाया शिविर का शुभारंभ

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। सुल्लामल रामलीला महोत्सव में समाजसेवी संस्था धरा प्रहरी फाउंडेशन की ओर से आयोजित खोया-पाया शिविर का 10 अक्टूबर की रात 8 बजे भव्य शुभारंभ किया गया। मेले में बिछड़ने वाले बच्चों को खोजने और उन्हें उनके परिजनों से मिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस शिविर का उद्घाटन थाना कोतवाली के मुख्य अतिथि श्री सचिन वालियान ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सचिन वालियान ने धरा प्रहरी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेले में भीड़ के कारण बच्चों का अपने परिजनों से बिछड़ जाना एक गंभीर समस्या है। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए खोया-पाया शिविर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस पुनीत कार्य में पुलिस प्रशासन की ओर से शिविर को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, महामंत्री श्री चंचल जैन और संरक्षक डॉ. ओ.पी. अग्रवाल सहित एमसी गौड़, मनोज अग्रवाल, योग गुरु रमेश मंगल, सतीश चोपड़ा, विनोद सक्सेना, प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह, मंगल सिंह, पलक गुप्ता, शंखनाद शुभ गर्ग, रत्ना सिंघल, पी.वी. पराशर, योग गुरु देवेंद्र, पंकज, मंजु राघव, रीटा गुप्ता, सुनीता वर्मा, शैल प्रभा, रश्मि गर्ग, आर.के. शारदा, शौर्य, जगमोहन, विपिन कुमार, राजेश स्वामी प्रधान, अमिता गोयल, शुभ गोयल, प्रवीण सहित फाउंडेशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने सेवा भाव के साथ 24 घंटे सातों दिन शिविर के माध्यम से लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया।

बिछड़े बच्चों की सहायता के लिए की अपील

धरा प्रहरी फाउंडेशन ने रामलीला महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और मेला आगंतुकों से अपील की कि यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ जाए तो घबराएं नहीं। तत्काल खोया-पाया शिविर पर पहुंचकर सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर बच्चे को उसके परिवार से मिलाने का प्रयास किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button