Homeगाजियाबादराष्ट्रीयसामाजिकसांस्कृतिक

ओमकारा पब्लिक स्कूल में देशभक्ति की गूंज, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। ओमकारा पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीतू शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत कर अपने आत्मविश्वास, ज्ञान और राष्ट्रप्रेम का उत्कृष्ट परिचय दिया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत रगारंग सांस्कृतिक एवं स्टेज परफॉर्मेंस ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष एवं यादगार बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामकेश मीना जी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्साह की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button