Homeगाजियाबादशिक्षासामाजिक

“मिशन एजुकेशन” के तहत “संस्कृति वर्ल्ड स्कूल” में लगा स्टेशनरी डोनेशन बॉक्स, स्कूल ने बढ़ाया मदद का हाथ

(आनन्द धारा/पवन शर्मा)

गाजियाबाद। सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से एवं श्री विभुजी महाराज जी के दिशा-निर्देशन में मानव उत्थान सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा संचालित मिशन एजुकेशन अभियान के अंतर्गत 22 अगस्त 2026 को गोविन्दपुरम स्थित संस्कृति वर्ल्ड स्कूल में ‘स्टेशनरी डोनेशन बॉक्स’ रखा गया।

इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों तक आवश्यक शिक्षण सामग्री पहुंचाकर उनकी शिक्षा में सहयोग करना है।

‘स्टेशनरी डोनेशन बॉक्स’ रखने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचिता त्यागी सहित शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने अभियान में सहयोग पदिया आश्वासन। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त करते हुए डोनेशन बॉक्स में पाठ्य सामग्री देने का आश्वासन दिया।

मानव उत्थान सेवा समिति गाजियाबाद की ओर से कोऑर्डिनेटर श्री शिवेश शर्मा एवं आश्रम कोऑर्डिनेटर श्री पवन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। समाज के सक्षम वर्ग द्वारा छोटी-छोटी मदद भी जरूरतमंद बच्चों के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है।

साथ ही एक महत्वपूर्ण बात बताई की स्टेशनरी डोनेशन बॉक्स में केलव पाठ्य सामग्री का ही योगदान करे, तथा चेक अथवा कैश का योगदान करने को सख्त मना किया।

समिति के इस अभियान को विद्यालय परिवार की ओर से सकारात्मक सहयोग मिलने से मिशन एजुकेशन के उद्देश्य को मजबूती मिली। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने और समाज में शिक्षा के प्रति सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button