Homeगाजियाबादमनोरंजनसामाजिकसांस्कृतिक

हनुमान अंश’ ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म दिखाने पर विश्व हिंदू परिषद का जताया आभार

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। ऑपुलेंट मॉल में विश्व हिंदू परिषद, गाजियाबाद महानगर के तत्वावधान में फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी पहुंचे। शो के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई मौकों पर ‘जय श्रीराम’ तथा ‘जय हनुमान’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। फिल्म समाप्त होने के पश्चात उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। धार्मिक भावनाओं और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने दर्शकों पर खासा प्रभाव छोड़ा।

सनातन संस्कृति से युवाओं को जोड़ने का माध्यम है फिल्म : अनिल अग्रवाल सांवरिया

विश्व हिंदू परिषद गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ को केवल मनोरंजन के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह फिल्म भगवान हनुमान के आदर्शों, वीरता, भक्ति और संस्कारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर लोगों में दिखाई दिया उत्साह सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रति बढ़ते लगाव को दर्शाता है।


भक्ति और संस्कारों से नई पीढ़ी को जोड़ने वाली पहल : देवेंद्र हितकारी

महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं पर आधारित फिल्मों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली विरासत से परिचित कराया जा सकता है। भगवान हनुमान का जीवन शक्ति, सेवा, समर्पण और धर्म के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ को लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं में देखने को मिला उत्साह एक सकारात्मक और उत्साहवर्धक संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button