Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

राजनगर एक्सटेंशन के वीवीआईपी सोसायटी में भजन-कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाई कान्हा की छठी, बांटा कढ़ी-चावल का प्रसाद

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसायटी के मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने सामूहिक रूप से मंगल गीत, भजन-कीर्तन और नृत्य-गायन के माध्यम से कान्हा की छठी उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडली ने पारंपरिक छठी गीतों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद मनाए जाने वाले छठी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भजनों पर झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया।

उत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में कढ़ी-चावल का वितरण किया गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर योगेश त्यागी, मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश जैन, गौरव गर्ग, सौरभ शर्मा, विभोर मित्तल, सौरभ अग्रवाल, कमल गोयल सहित सोसायटी के अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सोसायटी के लोगों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button