
कुश्ती का यह महाकुंभ इतिहास रचेगा -अनिल यादव
गाजियाबाद। आर डी सी स्थित एक रेस्टोरेंट में शिवशक्ति धाम डासना में 8 और 9 नवंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप को लेकर एक बैठक हुई।बैठक में आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि कुश्ती वास्तव में हमारा राष्ट्रीय और सांस्कृतिक खेल है जो हमारी जड़ों से जुड़ा हुआ हैं।वास्तव में तो भारतवर्ष के हर घर में कुश्ती का खिलाड़ी होना ही चाहिए।कुश्ती का खिलाड़ी सभी तरह के दुर्गुणों से बचा रहता है और जीवन को एक साधना की तरह जीता है। शिवशक्ति धाम में श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट कुश्ती को घर घर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।
इस लक्ष्य के लिए श्रीकृष्ण योगधाम के तत्वाधान में शिवशक्ति धाम डासना में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होना संपूर्ण गाजियाबाद जनपद के लिए गौरव की बात है।इस आयोजन से जनता में कुश्ती के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेलो के विकास में सहायता मिलेगी। सम्पूर्ण जनपद के खेल प्रेमियों को इस आयोजन में सहायता और सहयोग करना चाहिए ताकि यह आयोजन सफल हो और इस तरह के आयोजन आगे भी किए जा सके।
इस मोके पर अनिल यादव ने बताया की 7 नवम्बर को WFI के अधिकारी व खिलाड़ियों का आगमन होगा। 8 नवम्बर को सुबह 9 बजे से वजन शुरू हो जायेगे और सही 10 बजे से कुश्ती प्रारम्भ हो जाएगी पहले दिन दोपहर तक महिलाओ की कुश्ती होंगी, उसके बाद पुरुष कुश्ती प्रारंभ हो जाएगी। कुश्ती सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 8:00 तक चलती रहेगी। 9 नवंबर को सुबह 10:00 से उसी क्रम में कुश्ती प्रारंभ होगी और शाम को 8:00 बजे तक चलती रहेगी और 9 नवंबर शाम को ही पुरस्कार वितरण किया जाएगा। अनिल यादव जी ने यह भी बताया की आयोजन मे vvip ग्रुप सहयोगी रहेगा.गाजियाबाद का यह आयोजन एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होने वाला है, गाजियाबाद में नेशनल ट्रेडिशनल कुश्ती का आयोजन पहली बार होने जा रहा है। मेरे मेरे यति नरसिंहनंद गिरि जी महाराज का सपना है कि गाजियाबाद से लेकर पुरे संपूर्ण भारत में हर घर का बच्चा कुश्ती से जुड़े और बलवान बने।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज मित्तल ने कहा कि मैं संपूर्ण गाजियाबाद से अमानत करना चाहता हूं कि इस आयोजन से जुड़े और खेल प्रेमी और स्थानीय निवासी इस कार्यक्रम को देखने अवश्य जाएं। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से बाबा वीरपाल, वीरपाल फौजी, खलीफा ब्रह्म, स्वामी अभयनंद गिरी महाराज उपस्थित रहे।



