Homeशिक्षासामाजिक

गाँधी स्मारक के छात्रों को सार्थक एक नई सोच संस्था द्वारा निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग दी जायेगी

नोएडा,(आनन्द धारा)। गाँधी स्मारक विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्रों को स्किल ट्रेनिंग के जोड़ा जायेगा इसके लिए बहुत जल्द ही सारी औपचारिकता पूरी कर ली जायेगी। सार्थक एक नई संस्था के मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि इस विद्यालय को अपने खून पसीने से सीचने वाले प्रधानाचार्य हेमेंद्र कुमार के कार्य से हम सभी बहुत प्रभावित हैं 32 वर्षों से लगातार विद्यालय की मान्यता के साथ ही भवन निर्माण शिक्षा व्यवस्ता सभी कार्यों को आपने बहुत ही प्रभावी तरीके से कर एक नई मिशाल पेश किया है।
कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रिंसिपल सर ने अपनी पूरी सेलरी भी विद्यालय में लगा दी है इसके निर्माण में लोगों से उधार भी ले रखा है.
इनके कार्य से प्रभावित होकर सार्थक एक नई सोच संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने इनके बच्चों को निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग देने की घोषणा की गई है जिसको सुनकर सभी छात्र झूम उठे, इसके साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस पर चित्रकारी व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जायेगा और स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम विद्यालय के साथ मिलकर मनाया जाएगा। इस दौरान सार्थक एक नई सोच संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में प्रिंसिपल हेमेंद्र कुमार के कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए उनकी सराहना की गयी।
प्रिंसिपल हेमेंद्र कुमार ने विद्यालय आगमन व स्किल ट्रेनिंग के लिए उनके विद्यालय के छात्रों के चयन के लिए सार्थक एक नई सोच के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय व राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही आभार प्रकट किया है।

आपको बताना चाहेंगे कि गाँधी स्मारक विद्यालय नोएडा के प्राइम लोकेशन सेक्टर 22 में स्थित है और वर्तमान समय में लगभग चौदह सौ छात्र विद्यालय में शिक्षा का लाभ ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button