
गाजियाबाद,(आनन्द धारा),24 जून 2026: गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में चौहान ग्लोबल कॉर्पोरेशन्स का भव्य शुभारंभ विधि-विधान एवं हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में कंपनी के चेयरमैन एवं फाउंडर उपकार चौहान, वाइस प्रेसीडेंट सुमित चौहान, दिल्ली रीजन डायरेक्टर सौरभ चौहान तथा दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विनीता राघव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने भाग लेकर संस्था की उन्नति एवं सफलता की कामना की।
इस अवसर पर राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान के दिल्ली प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट अजय पुंडीर ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए चौहान ग्लोबल कॉर्पोरेशन्स के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौहान ग्लोबल कॉर्पोरेशन्स व्यापार, सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।



