

नई दिल्ली,(पवन शर्मा)। सुविख्यात श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और श्री विभुजी महाराज के दिशा-निर्देशानुसार मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में प्राचीन संतोषी माता मंदिर, पुष्प विहार, सेक्टर-4, मदनगीर में जिला स्तरीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में लगभग 170 लोगों ने अपने नेत्रों की कंप्यूटरीकृत मशीनों से जांच कराई। जिन व्यक्तियों को आवश्यकता थी उन्हें निःशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए। साथ ही उपस्थित जनों का वजन और ब्लड प्रेशर भी जांचा गया।

कार्यक्रम में प्रेमी भक्तों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लाभ प्राप्त किया। शिविर के सफल संचालन में मानव सेवा दल, शाखा आश्रम विभाग के सदस्यों के अलावा आईआईटी के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा



