Homeसामाजिक

अश्वनी शर्मा ने अतिथियों संग किया वाई.के. बिल्डटेक के नए कार्यालय का उद्घाटन, समारोह में डॉ अनिल अग्रवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। वाई.के.बिल्डटेक प्रा. लि. के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद एवं चांसलर, एचआरआईटी विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। उनके साथ उमेश कुमार (प्रांत संगठन मंत्री, क्रीड़ा भारती), डॉ. संजीव शर्मा (ए.आई.सी.सी. सदस्य),पत्रकार यथार्थ शर्मा, राहुल गोयल (एफसीआई सदस्य), चितकेतन त्यागी, भाजपा नेता वैभव पराशर, पवन योगी (डायरेक्टर, एसआरडी रियल एस्टेट) एवं योगेंद्र शर्मा (अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कंपनी के चेयरमैन रोटेरियन अश्वनी शर्मा (अध्यक्ष – क्रीड़ा भारती, गाजियाबाद महानगर) ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। निदेशक विशाल शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन के पिता अशोक शर्मा एवं परिवारजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर अष्ट महालक्ष्मी का विधिवत हवन प्रख्यात धार्मिक गुरु प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वचनों एवं निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अन्य प्रमुख उपस्थितियों में राजबीर त्यागी, रवि कुमार, राहुल सिंह, संदीप शर्मा, तपेश कुमार, गजेन्द्र शर्मा, बृजमोहन शर्मा, श्रीमती मोनिका रवि कुमार एवं संजय तरिका शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button