Homeकोर्टक्राइमसामाजिक

राम रहीम को 16वीं बार पैरोल, 30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

हरियाणा। गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 30 दिनों की पैरोल मंजूर की है। इसके साथ ही राम रहीम 16वीं बार जेल से बाहर आया है।

जानकारी के अनुसार पैरोल मंजूर होने के बाद राम रहीम पुलिस काफिले की सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। उसे साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार हत्या मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। हर बार पैरोल मिलने पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो जाती है।

विपक्षी दलों ने इस बार भी सरकार पर सवाल उठाए हैं और बार-बार पैरोल दिए जाने को लेकर आलोचना की है। वहीं डेरा समर्थकों में पैरोल की खबर के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पैरोल अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button