
रांची,(आनन्द धारा न्यूज़ )। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रहा एक चिकित्सा विमान (एयर एम्बुलेंस) उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते विमान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
विमान में पायलट, मेडिकल स्टाफ और मरीज सहित कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नागरिक उड्डयन विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। विशेषज्ञों की टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। राज्य सरकार ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।



