Homeअध्यात्म

मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कैंची धाम में बाबा नींब करौरी महाराज के किए दर्शन

नैनीताल,(आनन्द धारा न्यूज़) भाजपा महानगर गाजियाबाद के नंदग्राम मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में पहुंचकर बाबा नींब करौरी महाराज के दर्शन किए। बाबा के चरणों में नतमस्तक होकर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म लाभ उठाया।
कहा जाता है कि बाबा नींब करौरी महाराज का आशीर्वाद भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करता है। कैंची धाम का आध्यात्मिक वातावरण अभिषेक शर्मा को भी गहन भक्ति और शांति का अनुभव कराता दिखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “बाबा नींब करौरी महाराज का आशीर्वाद मिलना जीवन का सौभाग्य है। यहाँ की दिव्य ऊर्जा से मन को अद्भुत शांति और सकारात्मकता प्राप्त होती है।”

कैंची धाम न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी ख्याति रखता है और यहाँ प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button